Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsRepeated Burglary in Madhavapur Thieves Strike Again in Saltoa Village
छत के रास्ते घुसे चोरों ने खंगाला घर

छत के रास्ते घुसे चोरों ने खंगाला घर

संक्षेप:

Basti News - सल्टौआ के मधवापुर गांव में चोरों ने चार दिनों में दूसरी बार घर में चोरी की। शनिवार रात चोर घर की छत से अंदर घुसकर जेवरात और 5000 नकदी चुरा ले गए। घर का मुखिया बिहार में मजदूरी कर रहा था। पहले भी 7 जनवरी को दो घरों में चोरी की घटना हुई थी, जिससे गांव के लोग डर गए हैं।

Jan 12, 2026 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

सल्टौआ (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के मधवापुर को चोरों ने चार दिनों के भीतर दूसरी बार निशाना बनाया। शनिवार की रात चोर गांव के एक घर में छत के रास्ते अंदर घुस गए। कमरे में रखे एक बड़े व एक छोटे बक्से का लॉक तोड़कर अंदर रखे जेवरात के साथ ही पांच हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर घरवालों के होश उड़ गए। सूचना पाकर पहुंची डायल 112 की टीम ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मधवापुर निवासी रामजनक मेहनत-मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी शंकुतला ने बताया कि उनके पति करीब 15 दिन पहले मजदूरी करने के सिलसिले में बिहार गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार को वह बच्चों के साथ घर पर मौजूद थी। रात के वक्त बरामदे में सोई थी और बच्चे घर के अंदर कमरे में सो रहे थे। उनके घर में फाटक नहीं लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात घर में चोर पीछे के रास्ते छत पर चढ़े और सीढ़ी से घर में घुस गए। इसके बाद बांस की सीढ़ी लगाकर कमरे में बने टाड़ पर रखे एक छोटा व एक बड़ा बक्से का लॉक तोड़ दिया। इसमें रखा सोने का मंगलसूत्र, कान का झाला व चांदी का पायल और पांच हजार नकदी उठा ले गए। रविवार की सूबह घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। --- चार दिन पहले गांव में हुई थी दो घरों में चोरी सल्टौआ। सोनहा थानाक्षेत्र के मधवापुर गांव में गत सात जनवरी की रात चोरों ने एक साथ दो घरों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था। तीसरे घर में खटपट की आवाज से घरवालों के जगाने के बाद चोर भाग निकले थे। छत के रास्ते घरों में घुसे चोरों ने कमरों में रखी अलमारी, सूटकेश, बक्से के लॉक को तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब चार लाख नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दवा व्यापारी मनीष उपाध्याय के घर से चोर जेवरात और तीन लाख 60 हजार नकदी उठा ले गए थे। इसी गांव के अमित उपाध्याय के घर से जेवरात और 40 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। इन घरों के जिन कमरों में परिजन सो रहे थे, उन्हें चोरों ने बंद कर दिया था। चार दिन के भीतर फिर से चोरी की घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ---