ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बस्तीबाढ़ प्रभावित 200 परिवारों में बांटी राहत सामग्री

बाढ़ प्रभावित 200 परिवारों में बांटी राहत सामग्री

बस्ती। निज संवाददाता विधानसभा बस्ती सदर के बाढ़ प्रभावित ढोरिका में सदर विधायक दयाराम...

बाढ़ प्रभावित 200 परिवारों में बांटी राहत सामग्री
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बस्तीFri, 17 Sep 2021 05:02 AM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती। निज संवाददाता

विधानसभा बस्ती सदर के बाढ़ प्रभावित ढोरिका में सदर विधायक दयाराम चौधरी ने गुरुवार को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि आपदा कि किसी भी स्थिति में सरकार उनके साथ है। आवश्यकता पड़ी तो वे स्वयं अपने संसाधन से सहयोग करेंगे।

कुंआनो नदी के निकटवर्ती कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। विधायक दयाराम चौधरी, नायब तहसीलदार केके मिश्र लेखपाल के साथ ढोरिका गांव पहुंचे। पात्र लोगों में राहत सामग्री वितरित किया। उन्होंने प्रभावित गांवों में छिड़काव कराने, पशु चारे की व्यवस्था आदि का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव सहयोग किया जा रहा है।

श्यामा गुप्ता, ज्ञानमती देवी, बृजविहारी निषाद, किसलावती गौड़, उर्मिला गौड़, शीला देवी, केसरा निषाद, विपदा निषाद, रेशमा, तिलकराम यादव, सुनीता देवी सहित 200 पात्रों में राहत सामग्री दी गई। ग्राम प्रधान केवला देवी ने वितरण में सहयोग किया। राजकुमार शुक्ल, प्रधान प्रतिनिधि कृष्णदेव, लेखपाल अजय कुमार श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र यादव, कुलदीप सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, नागेन्द्र शुक्ल, श्याम भवन चौधरी, अभिषेक पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े