खाद्यन्न उठाने में की देरी, 18 ठेकेदारों को नोटिस

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती, निज संवाददाता।आरएफसी रविशंकर मिश्र ने समय से खाद्यान्न उठान सुनिश्चित करने के लिए 18 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है।

खाद्यन्न उठाने में की देरी, 18 ठेकेदारों को नोटिस

बस्ती, निज संवाददाता। आरएफसी रविशंकर मिश्र ने समय से खाद्यान्न उठान सुनिश्चित करने के लिए 18 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में ठेकेदारों को चेतावनी दी गई है कि वे निर्धारित समय के भीतर खाद्यान्न उठान की प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि व्यवस्था प्रभावित न हो। शासन के निर्देशानुसार एनएफएसए योजना के तहत 15 अप्रैल तक खाद्यान्न उठान पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा ठेकेदारों के लिए दैनिक रोस्टर भी जारी किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि भारतीय खाद्य निगम में श्रमिकों की कमी को देखते हुए इस संबंध में मंडल प्रबंधक गोरखपुर को अवगत कराया गया है।आरएफसी

रविशंकर मिश्र ने बताया कि एनएफएसए योजना के तहत मई माह के खाद्यान्न का उठान 15 अप्रैल तक पूरा करने के लिए 35 ब्लॉकों में कार्यरत 18 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) में श्रमिकों की कमी के कारण खाद्यान्न उठान की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए बुधवार को मंडल के सभी जिला पूर्ति अधिकारियों, विभागीय अधिकारियों तथा परिवहन ठेकेदारों के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस संबंध में आरएफसी रविशंकर मिश्र ने बताया कि मंडल के सभी विभागीय अधिकारियों और परिवहन ठेकेदारों के साथ जूम मीटिंग के माध्यम से समीक्षा कर उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।