घटतौली करने वाले कोटेदार की दुकान निलंबित

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती में परसा जागीर गांव के कोटेदार पारस नाथ को राशन तौलकर घटतौली करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जांच में फर्जी हल्फी बयान और डिब्बा का इस्तेमाल कर राशन में कटौती करने की जानकारी मिली। उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है।

घटतौली करने वाले कोटेदार की दुकान निलंबित

बस्ती। बांट की जगह डिब्बा रखकर राशन तौलकर घटतौली करने के आरोपी सदर तहसील के परसा जागीर गांव के कोटेदार पारस नाथ की कोटे की दुकान को एसडीएम सदर शत्रुहन पाठक ने निलंबित कर दिया है।

जांच और आरोप

कोटेदार पर गंभीर आरोप है कि उसने अपनी कोटे की दुकान बचाने के लिए गांव के लोगों की फर्जी तरीके से बयान हल्फी अपने पक्ष में बनवाकर दी थी, जो सत्यापन के दौरान फर्जी पाई गई। कोटेदार खुद दुकान न चलाकर उसने इसके संचालन की जिम्मेदारी पड़ोस के गांव के एक व्यक्ति को सौंप दी थी। कोटे की दुकान को मंझरिया के कोटे की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है। कोटेदार को अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ लिखित स्पष्टीकरण तीन माह के स्टॉक व वितरण अभिलेख की स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ दो सप्ताह में देना होगा।

ग्रामीणों की शिकायत

गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम सूरत, अजय कुमार सिंह सहित एक दर्जन कार्ड धारकों ने जांच अधिकारी को बताया कि हर माह उनसे जबरदस्ती अंगूठा लगवा लिया जाता है, लेकिन उन्हें निर्धारित राशन से दो से तीन किलो कम अनाज दिया जाता है। कोटे का संचालन कोई और करता है, जो तौलने के लिए डिब्बे का प्रयोग करता है। हालत यह है कि ग्राम प्रधान ईशा के परिवार को मिलने वाले राशन में भी कटौती कर ली जा रही थी। कोटेदार ने अपने पक्ष में आठ नोटरी बयान हल्फी कार्ड धारकों की प्रस्तुत की गई, लेकिन उसमें से तीन फर्जी पाई गई। कोटेदार ने अपने नाम से नोटरी शपथ पत्र खरीदकर उस पर कार्ड धारकों से अंगूठा लगवा लिया था। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक ने जांच कर अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी थी。

सामान्य प्रश्न

कोटेदार पारस नाथ को किस कारण से निलंबित किया गया?
कोटेदार पारस नाथ को राशन तौलकर घटतौली करने के आरोप में निलंबित किया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।