Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsRain Causes Severe Traffic Issues on NH-27 Due to Potholes
ताल में तब्दील हुई एनएचआई का सर्विस लेन

ताल में तब्दील हुई एनएचआई का सर्विस लेन

संक्षेप: Basti News - साऊंघाट में एनएच-27 पर पॉलिटेक्निक चौराहे से हड़िया पार्किंग तक गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है। इससे राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर पानी भरने से साइकिल और बाइक सवार गिरकर...

Tue, 12 Aug 2025 05:38 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

साऊंघाट, हिन्दुस्तान संवाद। एनएच-27 के पॉलिटेक्निक चौराहे से लेकर हड़िया पार्किंग स्थल तक की गड्ढायुक्त सड़क में बारिश का पानी भरने से राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढायुक्त सड़क के बीचोबीच सब्जी मंडी स्थित हैं। जिसके गेट नंबर-एक से हड़िया चौराहे तक की सर्विस रोड की सड़क तालाब में तब्दील हो गई हैं। रोड पर पानी भरने से साइकिल, बाइक सवार अचानक पानी भरे गड्ढे में गिरकर घायल हो जा रहे हैं। पॉलिटेक्निक चौराहे से गोरखपुर और लखनऊ को जोड़ने वाली एनएच-27 की सड़क पर रोजाना हजारों वाहनों व आम लोगों का आना-जाना होता हैं। जो जगह जगह टूटकर बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सड़क के गड्ढों में गिरकर राहगीर लोग रोज घायल हो रहे हैं। हथियागढ़ के रामअनुज पाण्डेय कहते हैं कि एनएचआई के अधिकारियों की लापरवाही से आम लोगों पर भारी पड़ रहा हैं। एनएच 27 के मंडी गेट नंबर-दो से हड़िया ओवरब्रिज के सर्विस लेन की सड़क पूरी तरह से जलमग्न हैं। मंडी गेट नंबर-तीन पर बिना गिरे कोई निकल नहीं सकता है। करही के दिलीप यादव, यशपाल सिंह यादव, अमौली के रिंकू मोदनवाल, हड़िया के इन्द्रजीत चौहान, बड़ेरिया के पीयूश सिंह, रानू सिंह कहते हैं कि अगर ऐसा ही रहा तो इस सर्विस लेन पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।