Basti News: रुक-रुक कर हो रही बारिश, खेतों में तेज हुई रोपाई, कच्चे मकानों के गिरने का बढ़ा डर

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में शनिवार की सुबह से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला

रुक-रुक कर हो रही बारिश, खेतों में तेज हुई रोपाई, कच्चे मकानों के गिरने का बढ़ा डर

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में शनिवार की सुबह से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह से लगातार हो रही वर्षा से मौसम सुहावना रहा तो खेतों में किसानों की अधिक आमद देखी गई। किसान खेतों में धान की रोपाई तेज कर दिया। इस बारिस से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि कई जगहों पर जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

किसानों की खुशी

बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिला है। लंबे समय से अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। खेतों में पर्याप्त नमी बनने से धान की रोपाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। किसान तेजी से रोपाई कार्य में जुट गए है। वहीं कर्मचारियों को कार्यालय तक जाने में रिमझिम बारिश में भीगते हुए उनको अपने गंतव्य स्थान तक जाना पड़ा।

पैदल चलने वालों को दिक्कत

कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों की कच्ची सड़कों पर कीचड़ फैलने से पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर आने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की।

सामान्य प्रश्न

बारिश का किसानों पर क्या प्रभाव पड़ा?
बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिला है। लंबे समय से अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।