
तीन दुकानों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
Basti News - बस्ती में कृषि विभाग की टीम ने निजी दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में यूरिया खाद के अधिक मूल्य वसूलने का मामला सामने आया। एक दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जबकि तीन अन्य दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कृषि विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न हिस्सों में निजी दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान यूरिया खाद का अधिक मूल्या लिया जाना पाया गया। इस दुकानदार के विरूद्ध एफआईआर की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा तीन अन्य दुकानदारों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य की टीम ने दुबौलिया क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान विकास खंड दुबौलिया के चिलमा बाजार में जय दुर्गे उपभोक्ता सहकारी संघ चिलमा की जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि एक किसान वीरेन्द्र निवासी प्रतापपुर से 360 रुपये यूरिया का दाम लिया गया।
यह शासन से निर्धारित दर 266.50 रुये से अधिक था। यहां पर यूरिया खाद की ओवररेटिंग मिली। इस दुकान से यूरिया का वितरण पीओएस मशीन से नहीं किया गया था। बिक्री रजिस्टर पर भी किसानों का विवरण नहीं पाया गया। कैशमेमो या बिल भी किसानों को नहीं दिया गया। इस सबंध में पूछे जाने पर दुकान विक्रेता ने समुचित जवाब भी नहीं दिया। ऐसे में उनके विरूद्ध उर्वरक वितरण अभियान के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान टीम में कृषि कार्यालय के वरिष्ठ सहायक कौशल किशोर, सहायक विकास अधिकारी कृपा शंकर, अपर जिला कृषि अधिकारी अंबिकेश प्रताप सिंह, प्रतिष्ठान के संचालक अनिल कुमार और सुनील कुमार उपस्थित रहे l जिला सहकारी संघ सिसवारी विकास खंड बहादुरपुर में बिक्री रजिस्टर अपडेट नहीं पाया गया। हरीओम ट्रेडर्स और श्रीराम खाद भंडार महुवार, विकास खंड रुधौली को रेट बोर्ड के साथ बिक्री रजिस्टरे अपडेट नहीं होने पर शोकॉज किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




