अनहोनी की आशंका में भैंस का दूध पीने वालों को लगी एआरवी, कुत्ते के काटने से हुई है भैंस की मौत

Feb 18, 2026 10:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती जनपद के हर्दिया गांव में एक पागल कुत्ते के काटने से एक भैंस की मौत हो गई। परिवार ने डाक्टर से एआरवी का इंजेक्शन लगवाया है क्योंकि भैंस के इलाज के बावजूद उसकी हालत गंभीर हो गई थी। परिवार के सदस्यों ने भैंस का दूध पिया था, जिससे वे संक्रमण के डर में हैं।

अनहोनी की आशंका में भैंस का दूध पीने वालों को लगी एआरवी, कुत्ते के काटने से हुई है भैंस की मौत

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती जनपद के सल्टौआ ब्लाक अंतर्गत हर्दिया गांव में कुत्ते के काटने से एक भैंस की मौत हो गई, कुत्ता पागल बताया जा रहा है। भैंस की मौत के बाद से घरवाले दहशत में हैं। मंगलवार को परिवार के तीन लोग पीएचसी सल्टौआ पहुंचे और कुत्ते के काटने से बचाव का इंजेक्शन एआरवी लगवाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित ने बताया कि एहतियातन इन लोगों को एआरवी का इंजेक्शन लगवाया गया है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. बीएल कन्नौजिया ने बताया कि रैबीज प्रभावित कुत्ते के काटने के बाद किसी जानवर के मांस या दूध के सेवन से संक्रमण की संभावना काफी कम रहती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हर्दिया गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की भैंस को कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने काट लिया। घरवालों का कहना है कि भैंस का इलाज कराया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अंतिम समय में भैंस की हालत पागलों जैसी हो गई थी, इससे प्रतीत होता है कि भैंस रैबीज से संक्रमित हो गई थी। परिवार के एक बुजुर्ग और दो बच्चों ने कुत्ते के काटने के बाद भी भैंस के दूध का सेवन किया था। भैंस के मर जाने के बाद से वह लोग बुरी तरह डर गए। वह लोग पीएचसी पहुंचे और चिकित्सक को पूरी बात बताई। फिलहाल उन्हें एआरवी का इंजेक्शन लगाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।