Basti News: रंगदारी नहीं देने पर बाइक छीना, आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News: बस्ती के सोनहा पुलिस ने बाइक छीनने के मामले में आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। कैसर अली ने शिकायत की थी कि विनोद कुमार शर्मा ने उसे धमकाकर रुपये मांगे और बाइक छीन ली। आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया।

Basti News: रंगदारी नहीं देने पर बाइक छीना, आरोपी गिरफ्तार

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। सोनहा पुलिस ने रुपये नहीं देने पर बाइक छीनने के मामले में दर्ज मुकदमे में 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार टेढ़ी कुइयां निवासी कैसर अली ने तहरीर देकर बताया कि वह बाइक लेकर रामनगर चौराहे के पास नहर पर खड़ा था। इसी दौरान परसा कुतुब निवासी विनोद कुमार शर्मा वहां पहुंचा और धमकाकर रुपये मांगने लगा। आरोप है कि रुपये देने से मना करने पर विनोद ने कैसर अली की बाइक छीन ली और यह कहते हुए चला गया कि रुपये देने के बाद ही बाइक वापस करेगा। साथ ही पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

तहरीर के आधार पर सोनहा पुलिस ने विनोद कुमार शर्मा के खिलाफ रंगदारी मांगने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ महेश सिंह, एसआई तारकेश्वर यादव, हेड कांस्टेबल सूर्यप्रताप साहनी और कांस्टेबल विकास सिंह शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: रंगदारी नहीं देने पर बाइक छीना, आरोपी गिरफ्तार