पेड़ पर दिखा अजगर, वन कर्मियों ने पकड़ा

Dec 11, 2024 02:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - छावनी थानाक्षेत्र के माझा क्षेत्र के बलुवा गांव में ग्रामीणों ने पेड़ पर चढ़े अजगर को देखकर वन विभाग को सूचना दी। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर अजगर को काबू में किया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस...

पेड़ पर दिखा अजगर, वन कर्मियों ने पकड़ा

छावनी। छावनी थानाक्षेत्र के माझा क्षेत्र के गांव में पेड़ पर चढ़े अजगर को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दिया। मौके पर रेंजर के साथ पहुंचे वन कर्मियों ने अजगर को काबू में कर पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विक्रमजोत ब्लाक अंतर्गत बलुवा गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने झाड़ी में अजगर देख कर सूचना दी, अजगर पेड़ पर चढ़ गया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने अथक परिश्रम कर अजगर को पकड़ लिया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी शारदानंद तिवारी, डिप्टी रेंजर राजकुमार, वन दारोगा विवेक मिश्र, वन रक्षक संतोष आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।