Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsProtests by Village Secretaries End After Priyanka Yadav s Suspension Negotiation
ब्लॉकों पर चल रहा पंचायत सचिवों का धरना स्थगित

ब्लॉकों पर चल रहा पंचायत सचिवों का धरना स्थगित

संक्षेप:

Basti News - बस्ती के विकास खंड साऊंघाट की ग्राम पंचायत सचिव प्रियंका यादव के निलंबन के खिलाफ ग्राम सचिवों का धरना स्थगित हो गया। एडीएम की मध्यस्तता में हुई वार्ता में यह सहमति बनी कि एक पखवारे में इस मामले की जांच कर निस्तारण किया जाएगा। डीएम के हस्तक्षेप के बाद यह निर्णय लिया गया।

Nov 04, 2025 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, निज संवाददाता। विकास खंड साऊंघाट की ग्राम पंचायत सचिव प्रियंका यादव के निलंबन को लेकर आक्रोशित ग्राम सचिवों का चल रहा धरना स्थगित हो गया। यह निर्णय एडीएम की मध्यस्तता में दोनों पक्षों में हुई वार्ता के बाद लिया गया। वार्ता में इस बात पर सहमति बनी की एक पखवारे में इस प्रकरण की जांच कर निस्तारण कर दिया जाएगा। पिछले चार दिनों से सभी ब्लॉकों पर चल रहे धरने की जानकारी होने पर डीएम ने हस्तक्षेप करते हुए समाधान कराने का निर्देश दिया था। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान के कार्यालय में ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति, डीडीओ, पीडी व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधि वार्ता के लिए आए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वार्ता के दौरान कई बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वार्ता में हुए निर्णय के अनुसार जिला विकास अधिकारी ने लिखित कार्यवृत्ति जारी किया। इसके बाद कर्मचारियों ने 31 अक्तूबर 2025 से सभी ब्लॉकों पर चल रहे धरने को स्थगित कर दिया। वार्ता के दौरान एडीएम के साथ सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीडीओ अजय सिंह, पीडी डीआरडीए राजेश कुमार, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामअधार पाल, ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के मण्डल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, समन्वय समिति अध्यक्ष अरूणेश पाल, कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, मंत्री अमरनाथ गौतम ने वार्ता में भाग लिया। वार्ता में निर्णय लिया कि ग्राम विकास सचिव प्रियंका यादव के निलंबन के संबंध में सभी कार्रवाई एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सचिव प्रियंका यादव की ओर से खंड विकास अधिकारी साऊंघाट पर लगाए गए आरोपों को एक पखवारे में जांच कर निस्तारित करें।