प्री डीएचएस में योजनाओं की हुई समीक्षा

Feb 28, 2026 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - बस्ती में एएनएमटीसी सभागार में सीएमओ डॉ. राजीव निगम की अध्यक्षता में प्री डीएचएस की बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डॉ. निगम ने कमजोर प्रगति वाले एमओआईसी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में सुधार के लिए निर्देश दिए।

प्री डीएचएस में योजनाओं की हुई समीक्षा

बस्ती। एएनएमटीसी सभागार में सीएमओ डॉ. राजीव निगम की अध्यक्षता में प्री डीएचएस की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सीएमओ ने कहा कि जिस एमओआईसी (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी) की प्रगति ठीक नहीं है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए शासन को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, प्राप्त वार्षिक बजट के आवंटन, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय भुगतान, आरसीएच पोर्टल पर मदर रजिस्ट्रेशन, गर्भवती और धात्री महिलाओं, टीकाकरण व जांच करने संबंधी प्रगति की समीक्षा करते हुए सुधार के लिए निर्देश दिए। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत महिला चिकित्सालय में प्रगति सुधारने और प्रत्येक ब्लॉक में राष्ट्रीय अंधता निवारण के तहत कैंप लगाकर ऑपरेशन कराने का निर्देश दिया।

डिप्टी सीएमओ आरसीएच डॉ. बृजेश शुक्ल, डॉ. एके चौधरी, डीपीएम राकेश पांडेय, राजकुमार, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।