Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsPrivate Bus Fare Surge for Chhath Puja Travelers Amid Increased Demand
दिल्ली से पटना का वसूल रहे 5000 तक बस का किराया

दिल्ली से पटना का वसूल रहे 5000 तक बस का किराया

संक्षेप:

Basti News - बस्ती। लोक आस्था के पर्व को लेकर प्राइवेट बसों के संचालकों ने किराए में

Oct 25, 2025 12:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती। लोक आस्था के पर्व को लेकर प्राइवेट बसों के संचालकों ने किराए में तेजी से इजाफा कर दिया है। छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों को बढ़े हुए किराए का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, कानपुर, पटना, छपरा सहित अन्य रूट के यात्रियों को घर लौटने के लिए ज्यादा किराया पे करना पड़ रहा है। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने की वजह से लोगों का रूख प्राइवेट लग्जरी बसों की तरफ है। वहीं त्योहारों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए निजी बस संचालकों ने दो से तीन गुना किराया कर दिया है। निजी बस संचालक छठ पर्व ऑनलाइन बसों के कन्फर्म सीट पर 4000 से 5500 रुपये तक किराया वसूल रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिल्ली से पटना के लिए जाने वाले यात्रियों से बैठने वाली सीट का 2500 और स्लीपर सीट का 4000-5500 रुपये तक वसूल रहे हैं। अप्रत्याशित बढ़ोतरी का सीधा असर घर लौटने को आतुर यात्रियों की जेबों पर पड़ रहा है। वहीं रोडवेज ने छठ पर्व को लेकर यात्रियों की सहूलियत के लिए स्पेशल बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। रोडवेज ने छठ पर यात्रियों को घरों तक पहुंचाने के लिए अधिक दबाव वाले रूटों पर बसों के संचालन के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस बाबत एआरएम आयुष भटनागर ने बताया छठ पर्व को लेकर दिल्ली रूट पर 10, कानपुर 20, लखनऊ 10 और गोरखपुर रूट पर 80 बसों को संचालित कर रही है। इसके लिए रोडवेज बसों के फेरों को बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही अतिरिक्त बसों का व्यवस्था की गई है।