Basti News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का किया निरीक्षण
Basti News: बस्ती। श्रावण शिवरात्रि पर होने वाली कांवड़ यात्रा और मेले को सकुशल, सुरक्षित व
Basti News: बस्ती। श्रावण शिवरात्रि पर होने वाली कांवड़ यात्रा और मेले को सकुशल, सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों के साथ भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर समेत कांवड़ यात्रा के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के जलाभिषेक, मंदिर परिसर से भीड़ की निकासी, कांवड़ मार्ग पर पार्किंग व्यवस्था और यातायात को सुचारु बनाए रखने के इंतजाम देखे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए।
कांवड़ यात्रा मार्ग पर भीड़ नियंत्रण और वाहनों के आवागमन को लेकर भी अधिकारियों ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती और अन्य आवश्यक इंतजामों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल के साथ संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


