Basti News: छह घंटे से आवास विकास की विद्युत आपूर्ति ठप, दो हजार उपभोक्ता हुए हलकान

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र गांधी नगर (अमहट) से निर्गत आवास

Basti News: छह घंटे से आवास विकास की विद्युत आपूर्ति ठप, दो हजार उपभोक्ता हुए हलकान

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र गांधी नगर (अमहट) से निर्गत आवास विकास फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह लगभग पांच बजे ठप हो गई। छह घंटे बाद भी आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी थी। विद्युत उपकेंद्र की टीम फॉल्ट ढूढने के लिए पेट्रोलिंग कर रही थी। जेई गांधीनगर ने बताया कि बीडीए के पास एक इंसुलेटर डैमेज मिला था, उसे बदल दिया गया है, इसके बाद भी आवास विकास मोहल्ले की आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। आगे कोई फॉल्ट है, उसे ढूढा जा रहा है।

फीडर ब्रेकडाउन

आवास विकास फीडर सुबह पांच बजे अचानक ब्रेकडाउन में चला गया। फीडर से जुड़े लगभग दो हजार उपभोक्ता घंटों हलकान रहे। उपकेंद्र से उसे होल्ड करने के लिए कई बार प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इसके बाद 11 केवी लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की गई। बिजली कर्मियों का कहना कि किसी कारण से लाइन में एक साथ कई जगह फॉल्ट आ गया है। लाइन को जगह-जगह खोलकर चलाने का प्रयास किया जा रहा है। जहां फॉल्ट पकड़ में आ रहा है, उसे ठीक किया जा रहा है। बिजली न होने से लोगों का बुरा हाल हो गया। घरों का पानी समाप्त हो गया, इंवर्टर बैठ गए। त्योहार का दिन होने के कारण विशेषकर महिलाओं को काफी समस्या हुई।

एसबीआई फीडर का बंद होना

आवास विकास फीडर का फॉल्ट खोजने के लिए एसबीआई फीडर को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया था। सुबह लगभग नौ बजे एसबीआई फीडर की आपूर्ति बंद कर दी गई। एसबीआई फीडर से लगभग 2500 उपभोक्ता जुड़े हैं। सुबह से ही तेज धूप व उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦आवास विकास फीडर की विद्युत आपूर्ति कब ठप हुई?−
आवास विकास फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह लगभग पांच बजे ठप हो गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: छह घंटे से आवास विकास की विद्युत आपूर्ति ठप, दो हजार उपभोक्ता हुए हलकान