Basti News: पूरी रात अंधेरे में रहे छावनी व मखौड़ा उपकेंद्र के 29 हजार उपभोक्ता
Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र छावनी व मखौड़ा के 29 हजार से

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र छावनी व मखौड़ा के 29 हजार से ज्यादा उपभोक्ता पूरी रात अंधेरे में रहे। हर्रैया से छावनी व मखौड़ा उपकेंद्र को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन शुक्रवार रात ब्रेकडाउन में चली गई थी।
बिजली आपूर्ति की बाधा
उपकेंद्र छावनी के जेई शफीक खान ने बताया कि छावनी को आने वाली 33 केवी लाइन से ही जोड़कर विद्युत उपकेंद्र मखौड़ा को आपूर्ति की जाती है। बिजली की मांग अधिक होने के कारण 33 केवी ओवरलोडेड होकर ब्रेकडाउन में चली जा रही है। शुक्रवार की रात मनवर बंधे के पास जंफर कट जाने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। फॉल्ट को ढूढने में समय लगा है।
उपभोक्ताओं की संख्या
विद्युत उपकेंद्र वीरपुर खरहरा गांव में संचालित है। उपकेंद्र के चार फीडरों, छावनी, अमोढ़ा, सेवरा लाला व ढुहवा मिश्र से 11 हजार से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। इसी प्रकार विद्युत उपकेंद्र मखौड़ा से भी 18 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जा रही है। छावनी कस्बे का लोड जहां 310 एंपियर तक चला जा रहा है, वहीं मखौड़ा कस्बे का लोड 700 एंपियर तक पहुंच जाता है। इससे 33 केवी पर लोड ज्यादा हो जा रहा है।
संवेदनशील क्षेत्र
छावनी कस्बा कांवड़ मार्ग में पड़ने के कारण काफी संवेदनशील है। इसलिए यहां पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है। दुकानों व मकानों के सामने लोगों ने कांवड़ियों के लिए प्रकाश की व्यवस्था की है। शुक्रवार रात लगभग 10:45 बजे अचानक छावनी कस्बे व आसपास के क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग की ओर से बताया गया कि 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन में चली गई है। सुबह लगभग नौ बजे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।


