Basti News: 10 घंटे गुल रही 10 हजार घरों की बिजली
Basti News: - भारी बारिश के बाद जगह-जगह हुए फॉल्ट 10 घंटे गुल रही 10 घरों की बिजली 10 घंटे गुल रही 10 घरों की बिजली 10 घंटे गुल रही 10 घरों की बिजली

Basti News: छावनी, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र छावनी से जुड़े 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली 10 घंटे गुल रही। छावनी कस्बा वासियों सहित आस-पास के गांवों के उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सुबह से घरों में पानी को लेकर हाहाकार मचा रहा। लंबे समय तक बिजली न रहने के कारण घरों में लगा इंवर्टर बैठ गया। मोबाइल डिस्चार्ज हो गए। रविवार सुबह लगभग आठ बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस लिया। शनिवार रात हुई भारी बारिश के बाद जगह-जगह आए फॉल्ट के बाद विद्युत आपूर्ति बुरी तरह से लड़खड़ा गई है। उपकेंद्र के अवर अभियंता शफीक अहमद ने बताया कि खराब मौसम के बाद भी बिजली संविदाकर्मी पूरी रात फॉल्ट को सही करने के लिए जूझते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह के समय आपूर्ति बहाल की जा सकी है।
बिजली प्रबंधन की स्थिति
शनिवार रात लगभग 10 बजे उपकेंद्र से जुड़े छावनी, अमोढ़ा व ढुहवा फीडर ब्रेकडाउन में चला गया। एक फीडर सेवरा लाला चल तो रहा था, लेकिन उस पर भी वोल्टेज बहुत कम था। बताया जा रहा है कि 11 केवी लाइन पर जगह-जगह डाल आदि गिरने से तार टूट गए थे, जिसके बाद आपूर्ति बाधित हो गई। खराब मौसम के बीच बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग शुरू किया और जहां भी डाल गिरी मिली, उसे हटाकर तार को जोड़ा। रात के समय काम करने में काफी समस्या आ रही थी। सुबह होने पर काम में तेजी आई और आठ बजे तक बंद पड़े तीनों फीडर को चालू करा दिया गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि शनिवार दिन में भी आपूर्ति कई बार बाधित हुई। हर थोड़ी देर पर बिजली गुल हो जाना सामान्य बात है। हल्की सी भी बरसात होने या हवा चलने पर विद्युत आपूर्ति लड़खड़ा जा रही है।
गौर फीडर की निरंतर समस्या
17 घंटे में महज एक घंटा मिली बिजली
गौर। विद्युत उपकेंद्र बभनान के गौर फीडर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि शनिवार रात से रविवार दोपहर तक बिजली को लोग तरस गए। 17 घंटे के बीच महज एक घंटे बिजली ही मिल सकी। जेई राजशेखर सिंह ने बताया कि महुआडाबर गांव के पास तार एवं बिजली के खंभों के पास झाल झंकाड़ होने व तार पर डाल लटकने के कारण सप्लाई होल्ड नहीं हो पा रही थी। बार-बार बिजली कट जा रही थी। काफी मुश्किल से लाइन होल्ड हो सकी है। शनिवार रात लगभग आठ बजे गौर फीडर ब्रेकडाउन में चला गया। इस फीडर से 1200 से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। रविवार सुबह आठ बजे के करीब थोड़ी देर के लिए बिजली आई और फिर चली गई। इसके बाद दोपहर करीब 1:15 मिनट पर आपूर्ति बहाल हो सकी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


