Basti News: 33 केवी पर गिरी डाल, चार हजार घरों की बिजली गुल

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती में रविवार शाम 33 केवी विद्युत उपकेंद्र की लाइन पर एक पेड़ की डाल गिरने से लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इससे चार फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे 4000 से अधिक उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग ने स्थिति को सुधारने का काम किया।

Basti News: 33 केवी पर गिरी डाल, चार हजार घरों की बिजली गुल

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र मालवीय रोड की 33 केवी लाइन पर रविवार शाम अचानक डाल गिरने से लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। उपकेंद्र से जुड़े चार फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र से जुड़े चार हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घरों के बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग की टीम डाल को हटाकर तार को जोड़ने में लगी रही। मालवीय रोड उपकेंद्र के जेई बताया कि रोडवेज के पास 33 केवी लाइन पर शाम लगभग छह बजे अचानक लाइन के करीब मौजूद एक पेड़ की डाल तार पर गिर गई। इसके बाद 33 केवी लाइन को ट्रांसमिशन से बंद करा दिया गया।

उपकेंद्र से पोषित सभी चारो फीडर बंद हो गए। इसी 33 केवी लाइन से जिला व महिला अस्पताल को भी आपूर्ति होती है। 33 केवी लाइन बंद होने से दोनों अस्पतालों की बिजली कुछ देर के लिए गुल हो गई। बाद में जनरेटर चलाकर अस्पतालों में आपूर्ति बहाल किया गया।---

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: 33 केवी पर गिरी डाल, चार हजार घरों की बिजली गुल