ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे के वापसी की मांग
Basti News - बस्ती में मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उन्होंने मांग की कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पांडेय पर दर्ज एफआईआर को तुरंत वापस लिया जाए। आयोजक के खिलाफ मुकदमा दुर्भावनापूर्ण तरीके से दर्ज किया गया है।

बस्ती, निज संवाददाता। मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। मांग किया कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पांडेय पर दर्ज एफआईआर को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जीआईसी मैदान में 29 मार्च को सनातन धर्म संवाद कार्यक्रम में आए थे। इसका संयोजन राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान न ही प्रशासन और आम जनमानस को कोई परेशानी हुई, न ही किसी की भावना आहत हुई।
कई दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने आयोजक पर तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक बजाने और कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने की धारा में एफआईआर दर्ज करा दिया। मुकदमा दुर्भावनापूर्ण तरीके से दर्ज कराया गया है। इस दौरान उमेश पांडेय मुन्ना, संतोष शुक्ल, अनिल मिश्रा, नवीन दूबे, दिनेश त्रिपाठी, अंकित पांडेय, कार्तिकेय त्रिपाठी, अनुपम शुक्ल, मनीष पांडेय, आकाश पांडेय, नागेंद्र मिश्र, दीपक पांडेय, बृहस्पतिमणि त्रिपाठी, साकेत पांडेय, उत्कर्ष त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


