Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsPolice Uncover Theft at Primary School Two Arrested with Stolen Goods
स्कूल में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

स्कूल में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

संक्षेप:

Basti News - बस्ती में परसरामपुर पुलिस ने 27 मार्च को प्राथमिक विद्यालय मेढ़इया शुक्ल में हुई चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने नीरज वर्मा और सनी कनौजिया को गिरफ्तार किया, जिनके पास चोरी का सामान जैसे कुकर, पंखा और...

Thu, 10 April 2025 12:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने गत 27 मार्च की रात में प्राथमिक विद्यालय मेढ़इया शुक्ल के किचन व ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी की घटना का खुलासा किया। टीम ने चोरी के सामान के साथ दो आरोपितों को पकड़ा है। थाना प्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि आरोपी नीरज वर्मा और सनी कनौजिया निवासी देवकली रानी थाना छावनी को टीम ने बुधवार को बैरागपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का कुकर, पंखा, साउण्ड, गैस चूल्हा व टुल्लू पंप बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई केशव बिहारी, अशोक सिंह, कांस्टेबल शिल्लू जायसवाल, अभिषेक सिंह शामिल रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।