Basti News: परिजनों के सुपुर्द किया रास्ता भटकी बालिका

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती में थाना लालगंज पुलिस ने दो घंटे में भटकी हुई 10 वर्षीय बालिका को उसके परिजनों के पास पहुंचाया। बालिका ने बताया कि वह नानी के साथ खेत देखने गई थी और बिछड़ गई। पुलिस ने जानकारी लेकर परिजनों को बुलाकर उसे सुपुर्द किया।

Basti News: परिजनों के सुपुर्द किया रास्ता भटकी बालिका

Basti News: बस्ती। थाना लालगंज पुलिस ने दो घंटे के भीतर रास्ता भटकी हुई 10 वर्षीय बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12.00 बजे स्थानीय लोगों से सूचना मिली बनकटी कस्बे में केनरा बैंक के पास एक 10 वर्ष की लड़की रास्ता भटक कर रो रही है। लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। महिला आरक्षी शैली के पूछने पर बालिका ने बताया दोपहर में नानी के साथ खेत देखने जा रही थी कि अचानक नानी से बिछड़कर रास्ता भटक गई। लड़की के बताए पते की जानकारी कर लालगंज थाना क्षेत्र के देईसाड़ निवासी उसकी माता व मामा को बुलाकर बालिका को सुपुर्द किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।