Basti News: पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, नगर और पैकोलिया में नए थाना प्रभारी

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती जिले में पुलिस अधीक्षक ने तीन थानों के प्रभारी निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। कोतवाली मोतीचन्द के प्रभारी को पैकोलिया में नियुक्त किया गया है, जबकि अन्य अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है। यह कदम जिले में पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए किया गया है।

Basti News: पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, नगर और पैकोलिया में नए थाना प्रभारी

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस अधीक्षक बस्ती ने जिले के तीन थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। पुलिस कार्यालय के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचन्द को थाना प्रभारी पैकोलिया की कमान सौंपी गई है। पैकोलिया थाना प्रभारी रहे अजय यादव के गैरजनपद तबादले के बाद से यह पद रिक्त था। वाचक निरीक्षक राम प्रसाद यादव को प्रभारी निरीक्षक नगर बनाया गया है। यहां तैनात रहे थानेदार भानुप्रताप सिंह को एंटी थेफ्ट सेल का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली में तैनात निरीक्षक शुभनरायन दुबे को पुलिस अधीक्षक का नया वाचक बनाया गया है। प्रभारी डीसीआरबी रहे नीरज कुमार शाही को अपराध शाखा में भेजा गया है।

अतिरिक्त निरीक्षक थाना कलवारी कन्हैया लाल मौर्या को प्रभारी डीसीआरबी की कमान सौंपी गई है। वहीं प्रभारी एंटी थेफ्ट सेल रहे रोहित कुमार उपाध्याय को अपराध शाखा में भेजा गया है। अपराध शाखा में तैनात एसआई रितेश कुमार सिंह को प्रभारी मॉनीटरिंग सेल बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी सर्विलांस सेल/ स्वॉट सेल एसआई शेषनाथ यादव को प्रभारी सर्विलांस सेल में बनाया गया है। स्वॉट का प्रभार उनसे हटा दिया गया है। स्वॉट में तैनात मुख्य आरक्षी रमेश यादव, पवन तिवारी, मृत्युंजय कुशवाहा को एसओजी टीम में भेजा गया है। इसी तरह स्वॉट के आरक्षी शुभेन्दु तिवारी, अभिलाष सिंह को एंटी थेफ्ट सेल में और आरक्षी किशन सिंह को सर्विलांस सेल में तैनाती दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।