Basti News: सड़क पार करते वक्त की पिटाई, धमकी भी दी
Basti News: बस्ती में कोतवाली पुलिस ने मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में केस दर्ज किया है। पहली घटना में राजेश उपाध्याय को बाइक सवारों ने अपशब्द कहते हुए मारा, जबकि दूसरी घटना में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Basti News: बस्ती। कोतवाली पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। भैसहिया निवासी राजेश उपाध्याय ने तहरीर देकर बताया है कि वह घर से दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर जा रहा था। आरोप है कि रोड क्रास करते समय विपक्षी अचानक बाइक से वहां पहुंच गए और अपशब्द कहते हुए उन्हें मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिवम और संदीप निवासीगण देवरांव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर वाल्टरगंज पुलिस ने जानमाल की धमकी देने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इसी थाने के चौरवा गनेशपुर निवासी रियाजुल हसन ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व अपमानजनक पोस्ट डाला। इस संबंध में पूछने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अनिल यादव, रजितराम यादव, आकाश यादव, अजय यादव उर्फ कप्तान, अभिषेक यादव उर्फ कन्हैया और प्रदीप यादव निवासीगण बन्धुआ थाना वाल्टरगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


