गोकशी की घटना में एफआईआर दर्ज

Mar 03, 2026 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - बस्ती में वाल्टरगंज पुलिस ने गोवध के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। राष्ट्रीय बजरंग दल के महामंत्री रमेश चंद्र ने थाने में तहरीर दी कि सोनहटी बुजुर्ग के पास रविवार को गोवंश की निर्मम हत्या की सूचना मिली। पुलिस ने गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

गोकशी की घटना में एफआईआर दर्ज

बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने गोकसी के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के सोनहटी बुजुर्ग निवासी व राष्ट्रीय बजरंग दल के महामंत्री रमेश चंद्र ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि थानाक्षेत्र के परसालाल शाही चौराहे के पीछे स्थित पोखरे के पास रविवार को गोवंश की निर्मम हत्या की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद अपने साथियों के साथ पोखरे पर गया तो वहां पर एक गोवंश का कटा हुआ सिर मिला, आसपास अन्य अवशेष भी मिले। इस बाबत थानाध्यक्ष शशांक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपित को ट्रेस कर उसकी धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।