Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsPolice Register Case Against 7 for Dowry Harassment in Basti
सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस

सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस

संक्षेप:

Basti News - बस्ती के मुंडेरवा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता सोनी जयसवाल ने बताया कि उसके पति अशोक कुमार मानसिक रूप से कमजोर हैं और ससुराल वाले दहेज की मांग कर...

Oct 11, 2025 04:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। पुलिस को दी तहरीर में सोनी जयसवाल निवासी मुंडेरवा ने बताया कि उसका विवाह अशोक कुमार जायसवाल निवासी सिविल लाइन रोड तेतरी बाजार सिद्धार्थनगर के साथ हुई। यह शादी आकाश के मामा वसंत और अनिल जयसवाल ने तय कराया था। दहेज का 15 लाख रुपया और गृहस्थी का सामान लिया। यह बताया कि अशोक कुमार जायसवाल किराना की दुकान चलाता है। विवाह के बाद पता चला कि अशोक जायसवाल मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति है। उसके आय का कोई स्रोत नहीं है। इसके बाद सास सुमित्रा देवी, देवर विकास जयसवाल, प्रकाश जयसवाल, शरद जयसवाल उस पर नाजायज रूप से दबाव बनाने लगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बाद में दहेज का और 15 लाख रुपया मांगने लगा। यह कहा कि इसी रुपये से अशोक के लिए दुकान खोली जाएगी। रुपया नहीं देने पर प्रताड़ित करने लगे। बेटी की तबियत खराब हुई तो उसका इलाज नहीं कराया। बाद में मायके वालों ने उसे लाकर बेटी का इलाज कराया। अब ससुराल वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।