Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsPolice Launch Cleanliness Drive at Amhat Ghat Promoting Environmental Awareness
डीआईजी व एसपी ने अमहट घाट पर चलाया सफाई अभियान

डीआईजी व एसपी ने अमहट घाट पर चलाया सफाई अभियान

संक्षेप:

Basti News - बस्ती में पुलिस प्रशासन ने अमहट घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। एडीजी गोरखपुर के निर्देश पर डीआईजी संजीव त्यागी और एसपी अभिनंदन ने अधिकारियों के साथ सफाई की। अभियान का उद्देश्य आमजन में स्वच्छता जागरूकता फैलाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था। सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई की।

Jan 05, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, निज संवाददाता। पुलिस प्रशासन ने रविवार को शहर के अमहट घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। एडीजी गोरखपुर जोन के निर्देश और पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के संजोजन में डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी और एसपी अभिनंदन ने अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ प्लास्टिक निस्तारण के लिए अमहट घाट पर सफाई की। नव वर्ष में सार्वजनिक जगहों पार्क, सड़क, उपवन इत्यादि में प्लास्टिक के निस्तारण के लिए एडीजी गोरखपुर जोन स्तर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुपालन में आला अफसरों ने झाड़ू लगाने से लेकर प्लास्टिक आदि गदंगी को साफ कर अमहट घाट की सफाई की। डीआईजी और एसपी के नेतृत्व में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एएसपी श्यामकांत, सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी, सीओ लाइन प्रदीप कुमार त्रिपाठी, पुलिस कर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों की टीम ने अमहट घाट पर बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीआईजी ने कहा कि स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत यह अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल घाट को स्वच्छ बनाना रहा, बल्कि आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी था। इसी क्रम में जनपद बस्ती के सभी थाना प्रभारियों ने अपने सहयोगी कर्मियों के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। ---