Basti News: नशे में था दुग्ध वाहन चालक, दे दी 85 हजार लूट की झूठी सूचना

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती के टेमा रहमत चौराहे पर दूध डिलीवरी वाहन से 85 हजार रुपये लूटे जाने की सूचना पुलिस को मिली, लेकिन यह झूठी निकली। चालक लालजी नशे में पाया गया और वाहन की तलाशी में 85,560 रुपये बरामद हुए। चालक ने झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Basti News: नशे में था दुग्ध वाहन चालक, दे दी 85 हजार लूट की झूठी सूचना

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के टेमा रहमत चौराहे पर दूध डिलीवरी वाहन से 85 हजार रुपये लूटे जाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला भ्रामक निकला। वाहन चालक नशे की हालत में मिला। वाहन की तलाशी लेने पर अलग-अलग स्थानों से बिक्री के 85,560 रुपये बरामद हुए। डायल 112 पर सूचना मिली कि दूध डिलीवरी वाहन के चालक लालजी को कुछ सुंघाकर अज्ञात लोगों ने दूध बिक्री के करीब 85 हजार रुपये लूट लिए हैं।सूचना मिलते ही हड़िया चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां चालक के साथ वाहन मालिक भी मौजूद मिला।

वाहन मालिक ने पुलिस को बताया कि चालक लालजी ने दोपहर करीब तीन बजे वाहन से दूध बिक्री के रुपये कुछ लोगों द्वारा छीन लिए जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने घर से निकलते ही डायल 112 को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर चालक नशे की हालत में मिला और पूछताछ में वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा था। वाहन का पिछला कंटेनर भी खुला हुआ था और वाहन सुनसान स्थान पर खड़ा मिला। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो अलग-अलग स्थानों से कुल 85,560 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि चालक ने नशे की हालत में वाहन मालिक को रुपये लूटे जाने की भ्रामक सूचना दी थी। वाहन मालिक ने उसी आधार पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: नशे में था दुग्ध वाहन चालक, दे दी 85 हजार लूट की झूठी सूचना