Basti News: रंजिश को लेकर विवाद, 10 पर केस दर्ज
हिन्दुस्तान, बस्ती
Basti News: दुबौलिया पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते हुई हिंसक घटना में केस दर्ज किया है। पूनम देवी ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उनके सहन पर चढ़कर मड़ई को उजाड़ दिया और उनकी 50-60 भेड़-बकरियों को मारकर खदेड़ दिया। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Basti News: बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के उभाई गोसाई पुरवा निवासी पूनम देवी का आरोप है कि विपक्षियों ने गत 18 अगस्त को पुरानी रंजिश को लेकर उनके सहन पर चढ़कर मड़ई को उजाड़ दिया। उनकी 50-60 भेड़-बकरियों को मारकर खदेड़ दिया। इनमें से 15 भेड़ लापता हो गई और दो भेड़ों को कुत्तों ने काट कर मार डाला। इसकी उलाहना देने पर विपक्षियों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी परमात्मा, जगन्नाथ, प्रभुनाथ समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


