बंटवारे की बात पर हुआ विवाद, चार पर हुआ मुकदमा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बस्तीबस्ती की पुरानी बस्ती पुलिस ने बंटवारे के विवाद में मारपीट का मामला दर्ज किया है। मनीषा देवी ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उनके पति और पुत्र को बंटवारे के मुद्दे पर पीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती पुलिस ने बंटवारे के विवाद को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के बाघडीह निवासी मनीषा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत नौ जून की शाम करीब आठ बजे बंटवारे के विवाद को लेकर विपक्षियों ने उनके पति राजकपूर और पुत्र गोलू को मारापीटा। साथ ही अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के आरोपित सुग्रीम, सुभाष, मजहर और शीला देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


