जबरन कब्जेदारी व चोरी के आरोप में मुकदमा
Apr 05, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
Basti News - बस्ती में कोतवाली पुलिस ने जबरन कब्जेदारी और चोरी के आरोप में केस दर्ज किया है। मड़वानगर निवासी सुमन ने शिकायत की कि 21 मार्च की रात उनके कार्यालय से सामान चुराया गया और ताला लगा दिया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

बस्ती। कोतवाली पुलिस ने जबरन कब्जेदारी व चोरी के आरोप में केस दर्ज किया है। मड़वानगर निवासी सुमन ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 21 मार्च की देर रात विपक्षियों ने उनके कार्यालय में रखा सामान चुरा लिया। जबरदस्ती कब्जा करने की नीयत से यहां पर ताला भी लगा दिया। मना करने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बड़ेवन पनिवासी संतराम, प्रेमप्रकाश, आलोक और आयुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ---
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


