Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsPolice File Case Against Unknown Person for Poisoning Cow in Parsaram Pur
गाय को जहरीला पदार्थ खिला दिया, इलाज के दौरान मौत

गाय को जहरीला पदार्थ खिला दिया, इलाज के दौरान मौत

संक्षेप:

Basti News - बस्ती के परसरामपुर पुलिस ने गाय को जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी शिवश्याम वर्मा ने बताया कि 22 जुलाई को उनकी गाय को किसी अज्ञात व्यक्ति ने ज़हर देकर मार दिया। गाय...

Jul 27, 2025 11:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने गाय को जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। परसरामपुर गांव निवासी शिवश्याम वर्मा ने तहरीर देकर बताया है कि 22 जुलाई की सुबह वह अपनी गाय को घर से निकालकर बाग में बांधकर आए थे। दोपहर करीब 12 बजे पानी पिलाने के लिए गए तो देखा कि गाय के मुंह से झाग निकल रहा था। उनका आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाय को जहरीला पदार्थ खिला दिया। गाय को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय ले गए, यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।