रास्ते में रोक कर युवती को धमकाया, स्कूटी तोड़ी

Apr 06, 2026 11:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती में कोतवाली पुलिस ने एक युवती की पिटाई के मामले में केस दर्ज किया है। सेमरा चींगन की निवासी अंशिका ने बताया कि 24 फरवरी को उन्हें कार्यालय जाते समय रोका गया और अपशब्द कहे गए। बाद में आरोपी ने उनकी स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रास्ते में रोक कर युवती को धमकाया, स्कूटी तोड़ी

बस्ती। कोतवाली पुलिस ने रास्ते में रोक कर युवती की पिटाई मामले में केस दर्ज किया है। कलवारी थानाक्षेत्र के सेमरा चींगन निवासी अंशिका ने तहरीर देकर बताया है कि बीते 24 फरवरी को अपने कार्यालय जा रही थी। आरोप है कि कार्यालय के पहले ही उन्हें रोककर अपशब्द कहा। ऐसा करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कुछ देर बाद फिर से वापस आकर उनके कार्यालय के बाहर खड़ी स्कूटी को ईंट से मारकर क्षतिग्रस्त कर दी। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आदित्य त्रिपाठी निवासी सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जांच एसआई अनस अख्तर को सौंपी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।