Basti News: बिना कारण के मां-बेटे समेत तीन को पीटा, चार पर केस
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बस्तीBasti News: बस्ती की पुरानी बस्ती पुलिस ने मारपीट की घटना में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता रवीना चौहान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसके भाई अमरजीत के साथ बिना वजह मारपीट की गई। आरोपी राजू चौहान, उमेश, दिनेश, और चंद्रजीत के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Basti News: बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने मारपीट की घटना में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के कोलुहा निवासी रवीना चौहान ने तहरीर देकर बताया है कि बिना कारण के विपक्षियों ने बिना किसी कारण के उनके भाई अमरजीत को अपशब्द कहते हुए मारापीटा। इसके बाद घर पर जाकर उनकी मां फूला देवी और भतीजी सुनैना को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी राजू चौहान, उमेश, दिनेश और चंद्रजीत निवासीगण कोलुहा थाना पुरानी बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


