बरात आए युवक की पिटाई, चार पर केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - वाल्टरगंज पुलिस ने एक बरात में युवक की पिटाई के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि उनके भाई को अपशब्द कहने के बाद मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

बरात आए युवक की पिटाई, चार पर केस दर्ज

बस्ती, निज संवाददाता। वाल्टरगंज पुलिस ने बरात में आए युवक की पिटाई के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मदनपुरा निवासी गया प्रसाद ने तहरीर देकर बताया है कि बीते शनिवार को उनका भाई नीरज वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बेनियापुर स्थित अपनी बहन के गांव में एक बरात करने गया था। आरोप है कि इसी गांव के रहने वाले विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। वाल्टरगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित राहुल, आलोक, विशाल और राजू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।