फोन कर धमकाया, दुकान पहुंचने पर पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती में कोतवाली पुलिस ने अपशब्द कहने और मारपीट के मामले में चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विकास चौधरी ने आरोप लगाया कि फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और बाद में दुकान पर जाकर उन पर हमला किया गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

फोन कर धमकाया, दुकान पहुंचने पर पीटा

बस्ती। कोतवाली पुलिस ने अपशब्द कहने व मारपीट की घटना में दो नामजद समेत चार-पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के गौरा निवासी विकास चौधरी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके फोन से अस्तिव मिश्रा ने गुरुवार को एक फोन किया था। थोड़ी देर बाद फिर से उसी नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें अपशब्द कहा। इसके बाद जब वे फोन करने वाले व्यक्ति के कोतवाली क्षेत्र में जामडीह स्थित दुकान पर पहुंचे तो आरोपितों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना उन्होंने गुरुवार रात कोतवाली पहुंच कर दी।

कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित शिवांश पांडेय, दिव्यांश पांडेय पता अज्ञात और चार-पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।