Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsPolice File Case Against Five Hospital Employees for Fraud in Private Hospital
प्राइवेट अस्पताल कर्मियों ने गबन कर लिया 25 लाख रुपया

प्राइवेट अस्पताल कर्मियों ने गबन कर लिया 25 लाख रुपया

संक्षेप:

Basti News - बस्ती में पुरानी बस्ती पुलिस ने टीबी अस्पताल के पास एक प्राइवेट अस्पताल में लाखों रुपये हड़पने के आरोप में पांच कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मेडीवर्ल्ड अस्पताल के प्रबंधक प्रशांत कुमार...

Sep 07, 2025 04:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती पुलिस ने एसपी अभिनंदन के आदेश पर टीबी अस्पताल के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में लाखों रुपये हड़पने के आरोप में पांच कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के करनपुर निवासी प्रशांत कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि वह मेडीवर्ल्ड अस्पताल के प्रबंधक हैं। उनका आरोप है कि अस्पताल में काम करने वाले पांच कर्मचारियों ने 20 से 25 लाख रुपये हड़प लिया। इसके चलते उनके अस्पताल की छवि धूमिल हुई। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मुंडेरवा थाने के बढ़या निवासी सत्यम चौधरी, पुरानी बस्ती के हवेलीखास निवासी मनीष यादव, बड़कुईया निवासी विकास शर्मा, आकाश शर्मा व सबलू पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मामले की जांच एसआई सुरेश कुमार को सौंपी गई है।