घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट का आरोप, केस

Apr 05, 2026 01:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - दुबौलिया पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित मो. आरिफ ने आरोप लगाया है कि 27 मार्च को आरोपितों ने उनके घर पर धावा बोला और उनकी मां के गहने लूट लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट का आरोप, केस

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रानीपुर खुर्द निवासी मो. आरिफ ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 27 मार्च को आरोपितों ने एकराय होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। दरवाजे पर खड़ी उनकी बाइक को लाठी-डंडों से तोड़ दिया और घर में घुसकर उन्हें व उनकी मां के साथ मारपीट की। आरोप है कि दो लोगों ने मिलकर उनकी मां के गले से सोने का मंगलसूत्र और कान के झुमके छीन लिए। वहीं अन्य आरोपितों ने घर के अंदर तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।

साथ ही अलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकद और उनकी पत्नी का पर्स भी उठा ले गए। पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें बुरी तरह पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही राबिया खातून, तैयब अली, परवाना खातून, मोफिद अली और मोईद उर्फ सलमान के खिलाफ डकैती, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसएसआई अरुण कुमार पाण्डेय को सौंपी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।