चीनी मिल गेट के पास मारपीट कर धमकाया

चीनी मिल गेट के पास मारपीट कर धमकाया

संक्षेप:

Basti News - बस्ती के मुंडेरवा में पुलिस ने मारपीट और धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। विजय कुमार ने आरोप लगाया कि 3 सितंबर को उसे पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी।...

Sep 07, 2025 11:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने मारपीट कर धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। नगर पंचायत मुंडेरवा के वार्ड नंबर आठ निवासी विजय कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत तीन सितंबर को रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान से घर लौट रहे थे। तभी विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर चीनी मिल गेट के पास अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बोदवल निवासी नितेश यादव, रितेश यादव और छपिया निवासी अमृत पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।