बीचबचाव करने वाले की कर दी पिटाई

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती में कोतवाली पुलिस ने अनिल कुमार प्रजापति की तहरीर पर मो. आरिफ के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया। अनिल ने आरोप लगाया कि वह एक मांगलिक कार्यक्रम में गया था, जहां आरिफ ने उसके साथ मारपीट की।

बीचबचाव करने वाले की कर दी पिटाई

बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने अनिल कुमार प्रजापति निवासी परासी थाना कोतवाली की तहरीर पर मो. आरिफ निवासी चननी थाना कोतवाली के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया। अनिल प्रजापति ने आरोप लगाया कि वह शहर से सटे मुंडेरवा गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने गया था। वहां पर बहूभोज में कुछ लोग विवाद कर रहे थे। बीचबचाव करने पर आरिफ ने उसके साथ मारपीट की।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।