दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, 11 पर केस
Basti News - सोनहा पुलिस ने विवाहिता के साथ प्रताड़ना, प्राणघातक चोट और दहेज उत्पीड़न के मामले में पति सहित 11 ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद उसे प्रताड़ित किया गया और दहेज में 5 लाख की मांग की गई। जांच शुरू हो गई है।

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सोनहा पुलिस ने विवाहिता को प्रताड़ित करने, प्राणघातक चोट पहुंचाने, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में पति समेत 11 ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया है कि उसका मायका संतकबीरनगर में है। उसका निकाह 23 सितंबर 2020 को सोनहा थानाक्षेत्र के नरखोरिया निवासी साहिद सिद्दकी के साथ हुआ था। निकाह के बाद अपने ससुराल आई और तीसरे दिन पति के साथ पुणे महाराष्ट्र चली गई। आरोप है कि पति पुणे में एक वर्ष बाद मारने पीटने लगा। दहेज में पांच लाख रुपए की मांग की। 2022 में ससुरालियों ने मारपीट कर भगा दिया।
इसकी शिकायत मुम्बई पुलिस से की तो वहां सुलह करा दिया गया। उसके बाद मुझे गांव लाए और यहां से भी मारपीट कर भगा दिया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति मो. साहिद सिद्दकी, ससुर मो. खालिद, सास मेहताब आलम, ननद जुबैदा खातून, देवर आबिद, जावेद, छोटे ससुर मो. अली, छोटू, छोटी सास सादिका व गजाला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


