बस्ती में पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, आठ गिरफ्तार
बस्ती के परसरामपुर थानाक्षेत्र में रविवार की भोर में पुलिस ने पशु तस्कर सद्दाम का सामना किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार रात को पुलिस ने सात तस्करों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक सद्दाम था जो भाग गया था।
बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र में रविवार की भोर में पशु तस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पशु तस्कर सद्दाम के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्वमोहन की टीम ने शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पसरामपुर क्षेत्र के पचौरी बाग से सात पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार गोवंश पशुओं को पशु को बरामद किया। मौके से एक पशु तस्कर सद्दाम निवासी मोहम्मदपुर कछार थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर फरार हो गया था। जिसकी तलाश की जा रही थी।
रविवार भोर में सघन चेकिंग अभियान के दौरान नक्टवा पुल गांव सहरिया नई दुनिया के पास पॉपुलर के बगीचे में आरोपी सद्दाम की घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ने के प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी सद्दाम के दाहिने पैर में गोली लगी और घायल हो गया। जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए सीएचसी परसरामपुर भेजा है। उसके पास से एक तमंचा 315, कारतुस तथा एक बाइक बरामद किया गया है।सीओ ने बताया कि अन्य गिरफ्तार आरोपितों में राकेश यादव निवासी गढ़ी थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा, सहबान उर्फ छोटू निवासी मन्झारी थाना हरैया जनपद बस्ती, आयुष प्रताप सिंह निवासी डिगरापुर थाना कलवारी जनपद बस्ती, सहजाद निवासी केवड़ी मुस्तहकम थाना दुबौलिया जनपद बस्ती, रामअवतार यादव निवासी गढ़ी थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा, मुरली सोनकर निवासी चौबेपुर सेमरिया थाना परसरामपुर जनपद बस्ती और असलम निवासी खमहरिया सुजात डुहरिया थाना हरैया जनपद बस्ती शामिल हैं। सभी पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


