Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsPolice Closing In on Killers in Dharmendra Murder Case
धर्मेंद्र के हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस

धर्मेंद्र के हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस

संक्षेप:

Basti News - धर्मेंद्र हत्या मामले में पुलिस ने हत्यारों के करीब पहुंचने का दावा किया है। मृतक का मोबाइल फोन गन्ने के खेत से बरामद किया गया है, जिससे हत्यारों की गिरफ्तारी में मदद मिलेगी। पुलिस ने मौके पर बल तैनात किया है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग जल्द गिरफ्तारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Dec 23, 2025 04:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। धर्मेंद्र हत्याकांड में पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच चुकी है। सोमवार को मृतक की मोबाइल घटना स्थल के पास गन्ने के खेत में बरामद किया है। घटना से जुड़े हर पहलू पर पुलिस अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी हुई है। साक्ष्य एकत्र होने के बाद हत्यारों की गिरफ्तारी तय हो गई है। गौर थानाक्षेत्र के बेलवरिया जंगल गांव में आटा चक्की संचालक धर्मेंद्र चौधरी (38) को लाठी से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बाद में अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया था। घटना की सूचना के बाद घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक,सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह, थानाध्यक्ष गौर सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने घटना के अनावरण के लिए एसओजी,सर्विलांस व स्वाट टीम को भी लगाया था। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार को पुलिस ने घटना स्थल के पास गन्ने के खेत से मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। मोबाइल फोन मिलने के बाद हत्यारों तक पहुंचने में पुलिस के लिए काम आसान हो गया है। मृतक के घर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। लगातार पुलिस की धमा चौकड़ी से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग जल्दी हत्यारों की गिरफ्तारी का इंतजार कर रहे हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष गौर संतोष कुमार ने बताया कि पतारसी व सुरागरसी में पुलिस टीम लगी हुई है। वहीं सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने भी मामले में बात करने से इनकार कर दिया।