तेल नहीं देने पर पंप कर्मी को पीटा, पेट्रोल पंप फूंकने की दी धमकी
बस्ती में कप्तानगंज पुलिस ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। शिवप्रकाश ने शिकायत में कहा कि 30 अप्रैल को पेट्रोल का स्टॉक कम होने पर उसे गालियाँ दी गईं और जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन को मारने पीटने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में शिवप्रकाश निवासी बनहा थाना कप्तानगंज ने बताया कि 30 अप्रैल को किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप राजाजोत कला पर कर्मचारी है। पेट्रोल का स्टॉक कम होने के कारण पेट्रोल नहीं दिया। इस कारण आवेदक को गाली देते हुए मारापीटा। पंप को फूंकने की धमकी दी। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिवप्रकाश की तहरीर पर सोनू पुत्र इब्राहीम, सोनू पुत्र बाबूराम और दुर्गा प्रसाद निवासी मदनपुरा थाना कप्तानगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


