ससुर ने लगाया बहू और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप
Basti News - बस्ती के मुण्डेरवा पुलिस ने एक बुजुर्ग की तहरीर पर उसकी बहू और प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। परिवार ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है। युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत 9 जनवरी को हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बस्ती। मुण्डेरवा पुलिस ने बुजुर्ग की तहरीर बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। यह मामला थानाक्षेत्र के बोदवल महादेवा रोड का है। हालांकि परिजनों ने इसे आत्महत्या की जगह हत्या बता रहे हैं। परिजनों ने मुण्डेरवा पुलिस की आला अधिकारियों से शिकायत की है। बताते चलें कि नौ जनवरी को एक किराए के मकान में युवक ने आत्महत्या कर लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया था। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग ने बताया कि उसके बेटे की शादी 2014 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही गांव के एक युवक शेषराम का उसकी बहू से संबंध हो गया।
इसको लेकर गांव में तमाम प्रकार की बातें होने लगीं। इससे परेशान होकर मेरा बेटा बहू को लेकर गांव से निकल गया। वह मुंडेरवा महादेवा मार्ग पर एक व्यक्ति के मकान को किराए पर लेकर पत्नी संग रहने लगा। आरोप है कि इस दौरान भी उसकी बहू अपने प्रेमी से चोरी छिपे मिलने लगी। किराए के मकान में नौ जनवरी को युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। मुंडेरवा पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस के अनुसार मौत का कारण आत्महत्या करना सामने आया था। लेकिन मृतक युवक के पिता ने बहू और उसके प्रेमी पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। जबकि बहू ने बताया कि उसके पति राम में भोजन कर कमरे का दरवाजा बंद कर बाहर बरामदे में सोने चले गए थे। कुछ देर बाद वह फर्श पर गिरे मिले। एम्बुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इन दोनों से एक बेटा और एक बेटी है। इस बाबत एसओ मुंडेरवा प्रदीप सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की तहरीर पर उसकी बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




