Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsPolice Arrests Suspect in Minor Abduction and Rape Case in Basti District
किशोरी को अगवा कर रेप का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी को अगवा कर रेप का आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

Basti News - बस्ती जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र में एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी सूरज कुमार कन्नौजिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

Jan 12, 2026 10:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, निज संवादददाता। जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमे में फरार वांछित आरोपी सूरज कुमार कन्नौजिया को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजकीय जुनियर हाईस्कूल से अहरा जाने मार्ग के पास से दोपहर करीब ढाई बजे गिरफ्तार कर लिया। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गत 17 दिसंबर की रात करीब 10 बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से बाहर शौच के लिए गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि वहां पर घात लगाकर बैठा गांव का रहने वाला आरोपी सूरज कन्नौजिया बेटी के पास पहुंच गया। उसने जबरन बेटी को पकड़ लिया और खींच कर गाड़ी पर बैठा लिया और उसे अपने साथ लेकर भाग गया। बेटी को आरोपी बस्ती रोडवेज पर ले गया। उसे बस में बैठाकर अपने साथ दिल्ली लेकर चला गया। दिल्ली में उसे इधर से उधर ले जाकर रखता रहा। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म भी करता रहा। सात दिन बाद बेटी को लाकर गांव में छोड़ दिया। घर पहुंची बेटी ने आपबीती की जानकारी दी। इसके बाद घटना की जानकारी मुंडेरवा थाने पर दी गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सूरज के खिलाफ रेप, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। रविवार को थानाध्यक्ष के साथ एसएसआई अमरनाथ यादव और हेड कांस्टेबल अखिलेश पांडेय की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।