
रंगदारी व डरा कर दस्तावेज हड़पने का आरोपी गिरफ्तार
संक्षेप:
Basti News - बस्ती में नगर पुलिस ने रंगदारी और दस्तावेज हड़पने के आरोपी दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि आरोपी को नगर बाजार से पकड़ा गया है और उसकी दो बाइकों को सीज कर दिया गया है। गिरफ्तारी...
Tue, 19 Aug 2025 01:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
बस्ती। नगर पुलिस ने रंगदारी व डर दिखाकर दस्तावेज हड़पने के आरोपी को पकड़ लिया है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि नगर थाने में दर्ज मुकदमे में आरोपी दीपक सिंह निवासी सत्तारपुर फुटहिया थाना नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। नगर बाजार से हुई गिरफ्तारी के साथ दो बाइक भी बरामद की गई है। दोनों वाहन को सीज कर दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक नगर चन्दन कुमार, चौकी फुटहिया के प्रभारी सचिन्द्र, हेड कॉन्टेबल राजेश कुमार, महेन्द्र यादव, सिपाही विनोद गुप्ता शामिल रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




