Basti News: बाइक छिनैती में एक गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश
Basti News: बस्ती में हाईवे पर हुई बाइक छिनैती के मामले में कप्तानगंज पुलिस ने युवक विशाल राजभर को गिरफ्तार किया। आरोपी विजयपाल से उसकी बाइक छीनकर भाग गए थे। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना छह सितंबर की बताई जा रही है।

Basti News: बस्ती। हाईवे पर दुधारा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बाइक छिनैती के मामले में कप्तानगंज पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छिनी गई बाइक बरामद कर ली है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना में प्रयुक्त कार की भी तलाश की जा रही है। घटना छह सितंबर की दोपहर बाद की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि लालगंज निवासी विजयपाल अपने चाचा के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की कार सवार लोगों ने उन्हें जबरन रोक लिया।
आरोपियों ने उनसे रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने जबरन उनकी बाइक छीन ली और भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अर्जुन विहार भारीनाथ निवासी विशाल राजभर पुत्र बाबूराम और बैदोलिया निवासी शशांक पांडेय पुत्र अज्ञात समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चौखड़ा के पास से विशाल राजभर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से छिनी गई बाइक भी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार विशाल राजभर के खिलाफ अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके साथ ही अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


