
22 मुकदमों में आरोपी 17 शातिरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
Basti News - बस्ती में नए वर्ष के पहले दिन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत 17 आरोपितों पर कार्रवाई की। एसपी अभिनंदन के नेतृत्व में, विभिन्न थानों ने कुल 22 मुकदमे दर्ज किए हैं। आरोपितों में चोरी, नकबजनी, हत्या के प्रयास और गो-तस्करी के मामले शामिल हैं। आगे भी कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।
बस्ती, निज संवाददाता। पुलिस प्रशासन नए वर्ष के पहले ही दिन एक्शन में नजर आया। एसपी अभिनंदन के सख्त रवैए के चलते जिले के पांच थानों की पुलिस ने 17 शातिर आरोपितों पर गैंगस्टर के तहत शिकंसा कसा है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में पाबंद हुए 17 आरोपितों के खिलाफ 22 मुकदमे दर्ज हैं। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर एक्शन आगे भी जारी रहेगा। नकबजनी, चोरी, गो-तस्करी, हत्या के प्रयास समेत अन्य घटनाओं के आरोपितों पर गैंगस्टर के तहत कोतवाली, पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज, हर्रैया और दुबौलिया में केस दर्ज किया गया है। वाल्टरगंज थाने की टीम ने गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी शिव प्रसाद निवासी गौर बाजार थाना गौर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोतवाली पुलिस ने गैंग बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी जितेन्द्र उर्फ चुन्नी लाल उर्फ मुन्नी लाल निवासी कालीकुन्ज बैरिहवां कोतवाली, फारूख निवासी बड़ेवन कोतवाली और शिवपूजन उर्फ करिया निवासी रूस्तमपुर थाना सोनहा हालमुकाम मरवटिया थाना पुरानी बस्ती के खिलाफ चोरी, नकबजनी के कुल छळ अभियोग पंजीकृत हैं। इन तीनों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। पुरानी बस्ती पुलिस ने गो-तस्करी में आरोपी दानिश अली निवासी खीजरपुर थाना अजीम नगर जनपद रामपुर, मो. जुनैद निवासी मनहारन थाना टांडा जनपद रामपुर और मो. रफी निवासी चक नंबर 09 राड थाना टांडा जनपद रामपुर को गैंगेस्टर एक्ट में पाबंद किया है। वाल्टरगंज पुलिस ने चोरी, झपट्टामारी, हत्या के प्रयास समेत आठ मुकदमों में आरोपी अजय चौहान निवासी ठड़ियाना थाना गौर और शिवप्रसाद निवासी गौर बाजार थाना गौर पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। --- हर्रैया और दुबौलिया पुलिस ने किया पाबंद बस्ती। हर्रैया पुलिस ने हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट और लोक शांति बिगाड़ने के कुल तीन मुकदमों में आरोपी रोहित पांडेय निवासी ग्राम बड़हरखुर्द थाना हर्रैया, चिंगारी उर्फ लकी दूबे उर्फ योगेशधर दूबे निवासी बड़हरखुर्द थाना हर्रैया, सूरज चौबे निवासी चांदा चौबे थाना पैकोलिया, रुद्र पाठक उर्फ दीपक पाठक निवासी पकड़ी जप्ती थाना पैकोलिया और निखिल पांडेय निवासी बछईपुर थाना छावनी को गैंगस्टर एक्ट में पाबंद किया गया है। दुबौलिया पुलिस ने दीप नरायन यादव उर्फ दीपू, राम कृपाल यादव उर्फ लराहे निवासीगण रखिया थाना कप्तानगंज, रियाज अली निवासी मदनपुरा थाना कप्तानगंज और प्रवीण यादव निवासी गढ़हाओझा थाना कप्तानगंज के विरुद्ध चोरी, नकबजनी के बस्ती व अम्बेडकरनगर में कुल चार मुकदमे पंजीकृत हैं। इन चारों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




