तेज आवाज में बजा रहे थे डीजे, दो डीजे का सामान जब्त, तीन पर केस

May 07, 2026 01:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती में कोतवाली पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को पकड़ा। इन वाहनों से कई उपकरण जैसे डीजे सेट, लाइट और जेनरेटर जब्त किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण अधिनियम और एमवी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

तेज आवाज में बजा रहे थे डीजे, दो डीजे का सामान जब्त, तीन पर केस

बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध कार्रवाई की। मानक से अधिक तेज ध्वनि में डीजे बजाने वाले दो वाहनों को पकड़ कर उनके उपकरण जब्त किया। यह कार्रवाई प्रभारी कोतवाली मोतीचंद नेतृत्व में एसआई जितेन्द्र कुमार सिंह व अन्य के साथ की। पुलिस ने पहले वाहन से 16 लाइट, छह साउंड बाक्स, दो एसआरपी लाइट, जेनरेटर, ट्वीटर, मिक्सर, तीन डीजे सेट, स्टेबलाइजर तथा दूसरे वाहन से भी इसी प्रकार के उपकरण को बरामद किया। दोनों वाहनों को एमवी एक्ट के तहत सीज किया। वाहन चालक प्रमोद वर्मा निवासी सिसहनी थाना छपिया जनपद गोंडा, लक्ष्मण गुप्ता निवासी रमवापुर थाना गौर, शिवशरण निवासी हटवा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के विरूद्ध ध्वनि प्रदूषण अधिनियम व एमवी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।