Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsPlayers Protest at MP Sports Competition Over Poor Quality T-Shirts
बस्ती में सांसद खेल स्पर्धा में मिली टीशर्ट फाड़कर खिलाड़ियों ने दिखाया गुस्सा

बस्ती में सांसद खेल स्पर्धा में मिली टीशर्ट फाड़कर खिलाड़ियों ने दिखाया गुस्सा

संक्षेप:

Basti News - बस्ती में सांसद खेल प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों ने टी-शर्ट की खराब गुणवत्ता को लेकर हंगामा किया। उन्होंने पुरस्कार में मिली टी-शर्ट को फाड़कर विरोध जताया। मुख्य अतिथि संगीता यादव वहां से चली गईं। पुलिस ने खिलाड़ियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रतियोगिता में 14 ब्लॉकों के 65 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

Dec 21, 2025 09:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर रविवार को खिलाड़ियों ने जमकर हंगामा किया। पुरस्कार में मिली टी-शर्ट की गुणवत्ता खराब बताकर उसे फाड़कर गुस्से का इजहार किया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संगीता यादव यह सब देखकर मौके से चली गईं। पुलिस ने खिलाड़ियों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया। सांसद खेल स्पर्धा में 14 ब्लॉकों से 65 हजार खिलाड़ियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें 8 खेलों में 1745 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता जिला प्रसाशन और क्षेत्रीय खेल कार्यालय के निर्देशन में कराई गई। दूसरे दिन रविवार को प्रतियोगिता के समापन के दौरान मुख्य अतिथि संगीता यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया।

पुरस्कार में टी-शर्ट के साथ शील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए। टी-शर्ट की गुणवत्ता को लेकर खिलाड़ियों ने सवाल खड़ा किया। गुणवत्ता ठीक नहीं होने का हवाला देकर खिलाड़ियों ने दी गई टीशर्ट फाड़कर ग्राउंड पर फेंक दी। कुछ को जला दिया और जमकर बवाल काटा। मुख्य अतिथि वहां से चली गईं। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने खिलाड़ियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और वहां से हटाया। सांसद खेल प्रतियोगिता में दिए गए पुरस्कार मानक के अनुसार थे। उसमें गुणवत्ता की कोई कमी नहीं है। कुछ खिलाड़ियों ने इस भव्य आयोजन में पुरस्कार के रूप में मिली टीशर्ट को फाड़कर विरोध किया है। उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। दिलीप कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;